Bank FD Scheme : भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती का असर अब भी बैंकिंग सेक्टर में देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ये नई दरें 22 जून से प्रभावी हो चुकी हैं, और यह बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर लागू है।
ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के FD टेन्योर का विकल्प चुन सकते हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों (सिर्फ भारतीय) को 180 दिन से ज्यादा की FD पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है।
Bank FD Scheme : सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें
-
सामान्य नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर न्यूनतम 3% और अधिकतम 8.20% ब्याज मिल रहा है।
-
वरिष्ठ नागरिकों को भी अधिकतम 8.20% ब्याज ही मिल रहा है, हालांकि कुछ टेन्योर में उन्हें अतिरिक्त रिटर्न दिया जा रहा है।
-
NRE FD की न्यूनतम अवधि 1 साल रखी गई है।
ध्यान दें: फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें समय-समय पर बदलती रहती हैं। निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा से जानकारी अवश्य लें।
Bank FD Scheme : सबसे ज्यादा रिटर्न किस टेन्योर पर?
-
5 साल यानी 1825 दिन की FD पर 8.20% ब्याज मिल रहा है।
(इस टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं दिया जा रहा है।) -
2 से 3 साल (1095 दिन) की FD पर:
-
सामान्य नागरिकों को: 8.25%
-
वरिष्ठ नागरिकों को: 7.75%
-
-
1 से 2 साल (730 दिन) की FD पर भी यही दरें लागू हैं।
-
3 से 5 साल के बीच:
-
सामान्य नागरिकों को: 7.25%
-
वरिष्ठ नागरिकों को: 7.75%
-
टेन्योर के अनुसार ब्याज दरें (General Citizens)
अवधि | ब्याज दर |
---|---|
7 दिन से 14 दिन | 3.00% |
15 दिन से 60 दिन | 4.25% |
61 दिन से 90 दिन | 5.00% |
91 दिन से 120 दिन | 6.00% |
121 दिन से 180 दिन | 6.00% |
181 दिन से 365 दिन | 7.50% |
1 साल से 2 साल तक | 7.75% |
2 साल से 3 साल तक | 7.75% |
3 साल से 5 साल तक | 7.25% |
ठीक 5 साल (1825 दिन) | 8.20% |
5 साल से 10 साल तक | 6.50% |
अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके लिए बेहतर हो सकता है, खासकर 5 साल की FD पर मिलने वाले उच्चतम ब्याज दर को देखते हुए।